दुकानदार ने चंद पैसे के विवाद में चाकू गोद ग्राहक को उतारा मौत के घाट!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी में दुकानदार ने महज 10 रुपए के विवाद में ग्राहक को चाकु मारकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है।
घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक की है। बताया जा रहा है की फुलकाही गांव का 20 वर्षीय राहुल कुमार मुरली चौक स्थित राजीव कुमार के नाश्ते की दुकान में नाश्ता किया और 30 रुपए के भुगतान में एक 10 रुपए के पुराने नोट को लेकर दोनो में विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर दूकान दार राजीव ने राहुल कुमार के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से राहुल की मौत हो गई । घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस घटना की सूचना फुलपरास थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच परताल में जूट गई। वही पुलिस आबस्यक कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस छापेमारी कर हत्या आरोपी दूकान दार राजीव को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर राजीव सहित 5 लोगों के विरुद्ध मृतक के परिजन के बयान पर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। क्षेत्र में महज 10 रुपए को लेकर ग्राहक की दूकान दार द्वारा हत्या कर दिए जाने की बात चर्चा का विषय बना हुआ है। म।तक के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है।

बाइट– संजय गराय मृतक के चाचा
बाइट — ग्रामीण पुलिस

Join us on:

Leave a Comment