एसएसबी जवान के निजी वाहन से एक बुजुर्ग को लगा ठोकर गंभीर स्थिति में ईलाजरत!

SHARE:

रिपोर्टर — मुकेश कुमार

पुलिस ने वाहन को किया जब्त

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के बेता परसा गांव में एक बुजुर्ग को एसएसबी जवान के निजी वाहन से जोरदार ठोकर मार दी गई। धक्का लगते ही बुजुर्ग नीचे गिर गया। वही एसएसबी जवान मौके का फायदा उठाकर चार पहिया वाहन लेकर भागने का कोशिश करने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे वाहन का पीछा करते हुए गंगौर चौक के पास पकड़ लिया। जिसके बाद इस बात कि सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस गंगौर गांव पहुंचकर वाहन को जब्त कर थाने आई। जख्मी बुजुर्ग की पहचान फुलहर पंचायत के मनोहरपुर गांव का लक्ष्मी नारायण यादव के रूप में बताया जा रहा है। जिसका इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में चल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया है कि घायल को सर में गहरा चोट लग है। वही घायल के शरीर पर अन्य जगह भी चोट है। घायल का इलाज जारी है। दुर्घटना ग्रस्त चार पहिया वाहन पर पुलिस का बोर्ड लगा हुआ है। एसएसबी के जवान अपने नाम बताने से इंकार कर रहा। जवान जयनगर में कार्यरत हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया वाहन को जब्त कर लिया गया है। जख्मी का इलाज चल रहा है। थाना पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment