राजद के कार्यकाल में अपराधियों को मिलता था संरक्षण, उन्हें अपराध पर बोलने का अधिकार नहीं – नीरज बबलू!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

पटना:

मंत्री नीरज बबलू का बयान

मंत्री नीरज बबलू ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपराध के मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में बिहार में जो जंगलराज था, उसे लोग आज भी नहीं भूले हैं।

मंत्री नीरज बबलू ने आरोप लगाया कि राजद के शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण मिलता था। उन्होंने कहा, “राजद के शासन में पांच-पांच मंत्रालयों पर कब्जा कर तेजस्वी यादव वसूली में लिप्त थे। अपनी सरकार में क्या हुआ, इनको कुछ दिखाई नहीं देता है, क्योंकि ये लोग काला चश्मा लगाकर रखते हैं।”

उन्होंने कहा कि राजद के नेताओं को अपराध पर बोलने का कोई हक नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment