रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है और कई को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष,( अतिरिक्त प्रभार प्रधान सचिव नगर विकाश एवं आवास विभाग) आनंद किशोर को अगले आदेश तक प्रधान सचिव वित्त विभाग पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
वही लोकेश कुमार सिंह सचिव वित्त विभाग (अतिरिक्त प्रभार सचिव ग्रामीण विकास विभाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया।
लोकेश कुमार सिंह अगले आदेश तक पर्यटन विभाग के सचिव के तौर पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
वही अभय कुमार सिंह सचिव पर्यटन विभाग (अतिरिक्त प्रभार सचिव सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग )को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया।
शीर्षत कपिल अशोक प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पथ विकाश निगम (अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव पथ निर्माण विभाग ) अगले आदेश तक बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के
अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।




