रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
अपने को पुलिस बताने वाले ठग ने युवक के एटीएम से निकाला पैसा, सी सी टीवी फूटेज में दिख रहा ठग
मधुबनी नगर मुख्यालय में एटीएम से पैसा निकालने गए एक युवक को ठग ने बनाया शिकार। युवक को एक अनजान ने एटीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना चलने को कहा। फिर रास्ते में युवक को दूसरे एटीएम के पास बिठा दिया और कहा नगर थाना अध्यक्ष अभी बाहर निकले हुए हैं। वही युवक को धमका कर उस से एटीएम कार्ड और युवक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। फिर कहीं अन्यत्र जा कर उक्त एटीएम से फर्जी तरीके से रुपए निकालना शुरू कर दिया। पिरीत युवक मधुबनी नगर स्थित कोतवाली चौक भोआरा अग्रवाल टोल का अभीनव आयुश अपनी मां का एटीएम कार्ड लेकर रुपया निकालने के लिए आया था और यूनियन बैंक के एटीएम पहूंच कर एटीएम में कार्ड डालही रहा था कि पिछे से एक अज्ञात युवक वहां आ पहुंचा और अभिनव आयुष के उपर एटीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उसे नगर थाना चलने को कहा। वही पिरीत युवक को अपने बुलेट बाइक पर बिठा लिया और वहां से चल दिया। आगे मधुबनी रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंच कर एस बी आई बैंक के एटीएम के नजदीक पहुंच कर बोला की नगर थाना अध्यक्ष अभी गस्ती पर निकले हैं। पिरीत युवक को बैठने के लिए बोला और उस का मोबाइल के साथ ही एटीएम कार्ड ले लिया। फिर मौके का लाभ उठा कर वहां से भाग निकला। युवक से लिए गए मोबाइल को बंद कर ठग ने एटीएम से 25000 रुपए तथा कार्ड स्वाइप कर 50000 रुपए निकाल लिया। ईस घटना से हलकान व परेशान युवक ने इस बात की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर रही है। इस बिच सीसीटीवी खंगालने पर अज्ञात ठघ का फूटेज स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जिले में बैंक ग्राहकों से रुपए की छिनतय और ठगी का शिकार बनाए जाने का मामला तो होता रहा है। लेकिन सब से हटकर इस तरह से एटीएम धारक को निशाना बनाया जाना कय प्रश्न को छोड़ जाता है।




