:- रवि शंकर अमित!
स्व विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय बेगूसराय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार ने जानकारी दी कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024 जिसका आयोजन 04.09.24 से 05.09.24 तक होना था यह प्रतियोगिता श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम बेगूसराय में खेली जानी थी ।बेगूसराय ज़िला पदाधिकारी महोदय ने श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम का दिनांक 04.09.24 से 06.09.24 तक के लिये ज़िला स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए पूर्व में ही आवंटित कर दिया था ।
इसलिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता अगले घोषणा की तिथि तक के लिए स्थगित किया जाता है




