ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने सदस्यता अभियान को लेकर मुहिम किया तेज!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक सम्पूर्ण मधुबनी जिले मे पार्टी को मजबूत करने को लेकर सदस्यता अभियान चला रही है। सदस्यता अभियान को लेकर बेनीपट्टी प्रखंड संयोजन कमिटी द्वारा अरेड उत्तरी पंचायत के बीचखाना गांव में पार्टी सदस्यता एवं नवीकरण कार्यक्रम चला कर दर्जनो लोगो को पार्टी से जोड़ा गया। इसके साथ ही बेनीपट्टी प्रखंड के त्योंथ पंचायत के बिरौली गांव में सदस्यता एवं नवीकरण अभियान चलाया गया इस मौके पर उपस्थित राज्य कमिटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा एवं जिला संयोजक कामरेड बेचन राम ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा। अभी जो सर्वे चल रहा है। उसे गरीबों को बसाने के लिए सर्बे किया जाना चाहिए। ना कि गरीबों को जमिन से बेदखल करने के लिए किया जाना चाहिए। चल रहे सर्वे के द्वारा जो जहां गरीब बसा हुआ है उसके नाम से सर्वे होना चाहिए। बिहार के अंदर मधुबनी जिला सहित सभी जिलों मे स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। ये निजीकरण का प्रभाव है। सरकार अपने लाभ के लिए नीजी कंम्पनीयों को जनता से लुटने के लिए छूट दे रखी है। सरकार अपने प्यारे कुछ चूनीन्दा चहैते के हाथो उर्जा सोंप दीया है। जिसका प्रभाव अब देखने को मिल रहा है। जो बिजली बिल 100 – 200 के अंदर आता था आज उसका बिल 10 दिन में ही हजारों में आ रहा है। यह चिंता की विषय है। पार्टी सलकार के इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। साथ ही सरकार द्वारा बिजली रिचार्ज कराने के फैसला का पार्टी जोरदार बिरोध करती है और ततकाल उसे बंद करने का मांग करती है। इस मौके पर जिला संयोजक कमेटी सदस्य कामरेड पंचू पासवान, सोनधारी राम ,मलभोगिया देवी, दुखी पासवान, तेतर पासवान, उपेंद्र पासवान, रुदल पासवान, सोनी देवी, सुकनी देवी, दाना देवी, समुद्री देवी, सहित सैकरो पार्टी समर्थक मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें