सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने किया जिला कार्यशाला का आयोजन !

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला भाजपा ने लिया प्रत्येक विधानसभा सभा से एक लाख नये सदस्य बनाने का लिया संकल्प। एक सितम्बर से होगा सदस्यता महाभियान की शुरुआत। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में
जिला अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र यादव ने किया। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा, जिला प्रभारी रामकुमार राय, पूर्व मंत्री सह बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा, बिस्फी विधायक सह विधानसभा सचेतक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कार्यशाला मे उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बिच अपना विचार व्यक्त किया। सभी बक्ताओ ने मुख्य रूप से अपने अपने संबोधन के द्वारा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य कैसे बनाया जाए इस के बारीकी को लेकर समझाया और सिखाया। इस कार्यशाला के दौरान सदस्य बनने के लिए नंबर भी जारी किया गया। जारी किए गए नंम्वर
8800002024 पर फोन करके लोग भाजपा का सदस्य बन सकते है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जिले में जारी सदस्यता अभियान को पार्टी का ऐतिहासिक अभियान ही नहीं एक महत्वपूर्ण अभियान के रूप में मनाये जाने की बातें कही। सदस्यता अभियान को लेकर
जिले में चार सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। तो मण्डल स्तर भी दो पुरुष एवं एक महिला को मंडल सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। वही शक्ति केंद्र स्तर से प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी 200 नये सदस्य बनाएगी।
बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, ज्योति मंडल, उपाध्यक्ष संजय पांडे, बरुण सिंह, राधा देवी, प्रमिला पुर्वे, प्रभाशु झा, जिला मंत्री लक्ष्मी कुमारी, सरोज सिंह, मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, किसान मोर्चा अध्यक्ष रणधीर खन्ना, अति पीछड़ा मोर्चा से अजय भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, लोकसभा संयोजक प्रशांत ठाकुर, आई टी सेल जिला संयोजक सह जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजीव झा, सह संयोजक कन्हैया गुप्ता, शोशल मिडिया संयोजक अरुण झा, जन्मेजय सिंह,पंकज राठौर, कुंदन प्रताप सिंह, प्रफुल झा, जंग बहादुर यादव, हरिश्चंद्र शर्मा, संजय महतो, पवन झा, छबिसो मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता प्रभारी, मंच मोर्चा एवं सभी प्रकोष्ठ के संयोजक के साथ ही सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें