रिपोर्ट- संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर : पूरे भारत में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसी एसटी आरक्षण में भारतीय भारतीय संविधान में दिए गए अधिकार में बदलाव के निर्णय के विरोध में विभिन्न संगठनों ने सम्पूर्ण भारत बंद का आवाहन किया था जिसका असर भी बिहार के कई जिलों में देखने को मिला, इस बंदी के समर्थन में विपक्ष की कई पार्टी सड़कों को उतरी, वही अब पक्ष भी सुप्रीम कोर्ट के क्रीमी लेयर निर्णय का विरोध करती देखी. दरअसल एलजेपी (रा) के द्वारा इस बंदी का समर्थन किया साथ ही इस बदलाव पर अपनी नाराजाकी व्यक्त करते हुए पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान के द्वारा इस मुद्दे के सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही. उक्त आशय की जानकारी एलजेपी(रा) पार्टी जिलाध्यक्ष विश्वकर्मेन्द्रों देव उर्फ चुलबुल शाही के द्वारा प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदेश महासचिव संजय पासवान, जिला प्रधान महासचिव राजकुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष गुलटेन पासवान, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पिंकी कुमारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिश कुमार, जिला सचिव गिरीश झा, सचिन झा, गुलशन कुमार जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे ।
बाइट:-