रिपोर्ट – संतोष चौहान!
सुपौल से खबर है, जहाँ एक तरफ आम लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, वहीं दूसरी तरफ जिले के दो बड़े अधिकारी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहें है । आधी रात सुपौल के डीएम सावन कुमार और SP सरथ आर एस खुद सड़क पर सर्च ऑपरेशन चला रहें है.
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और हाईवे पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वाहनों की चेकिंग की गई और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिए गए।
इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।



