रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी भाजपा जिला संगठन के लोगों ने राजनगर में महापुरुषों के प्रतिमा को नहलाया। ज्ञात हो की भारतीय जनता पार्टी ने देश व्यापी कार्यक्रम के तहत दिनांक 12 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाए जाने घोषणा किया है। इस कार्यक्रम को देखते हुए क्रम भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शंकर झा एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणधीर खन्ना के नेतृत्व में राजनगर मंडल अध्यक्ष सुमन झा के अध्यक्षता में तथा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा के संचालन में महापुरुषों के प्रतिमा को नहलाने धोने का कार्य किया। इस दौरान स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉक्टर रामप्रीत पासवान् और बिहार प्रदेश पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल द्वारा अनावरण किये गए जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा को नहलाया गया। साथ ही साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा राष्ट्र पीता महात्मा गांधी के प्रतिमा को नहलाया गया। वही
कल महापुरुषों के प्रतीमा पर पुष्पांजलि करना व माल्यार्पण के साथ ही भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। कार्यक्रम में
विधान सभा संयोजक मृतुन्जय सिंह, मण्डल महामंत्री रामकिशुन साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम मल्लिक, परमानन्द सिंह, श्रवण शाह, गौरी ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, धीरज सहनी, अखिलेश ठाकुर संजय राय, राजेश भंडारी, के साथ ही दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।