अपराधी प्रवृति के पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी के सर में गोली मार दी। घायल हालत में महिला को पीएमसीएच ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के डेढ़सईया गांव की है। मृतिका की पहचान सौरव कुमार उर्फ़ मोनू की पत्नी अंजली कुमारी के रूप में की गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर से एक खोखा बरामद किया है। मामले में लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर से अचानक गोली चलने की आवाज आई तो वहां मृतिका खून से लथपथ पड़ी थी।

आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति सोनू आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। वहीं मृतिका के ससुर ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। हालांकि घटना के वक्त क्या हुआ यह उन्हें नहीं मालूम क्योंकि वे घर पर नहीं थे। फ़िलहाल पुलिस घटना की जानकारी के बाद जांच में जुट गए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें