करंट की चपेट में आया सगा भाई, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव में दो सगे भाई करंट की चपेट में आ गये जिससे एक किशोर की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोर सगे भाई थे,खेत में घास काटने गये थे इसी दौरान 440 वोल्ट के तार के चपेट में आ गए जिससे हादसा हुआ । मृतक अंकित कुमार 12 वर्ष का है वहीं घायल आदित्य कुमार 16 साल का है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है!

बाइट मनोज कुमार सिंह ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment