पति पत्नी पर वज्रपात,पत्नी की मौत पति गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार

बेगूसराय में बारिश के दौरान ठनक गिरने से महिला की जहां मौत हो गई है। वहीं उसका पति पूरी तरह से झुलस कर जख्मी हो गया। पूरी घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड नंबर 3 शांति नगर मोहल्ले की है। बताया जाता है कि मोहम्मद हयात की पत्नी फरजाना खातून बारिश शुरू होने पर घर के छत पर कपड़ा उराने गई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ ठनका गिर गई जिसकी चपेट में फरजाना खातून आ गई। आवाज सुनकर पति मोहम्मद हयात भी छत पर गया और पत्नी का बचाने की कोशिश की इस दौरान वह भी आकाशीय बिजली के चपेट में आने से जख्मी हो गया। इस घटना में फरजाना खातून की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते आसपास के सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मोहम्मद हयात को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बाइट- मृतक के परिजन
बाइट- मृतक परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें