बेगूसराय एनटीपीसी में कार्यरत दैनिक भोगी मजदूरों ने किया प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

-बेगूसराय में बरौनी ताप विद्युत श्रमिक संघ के बैनर चले मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर एनटीपीसी के मुख्य द्वार पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एनटीपीसी बरौनी में कार्य करने वाले ठेका मज़दूरों की विभिन्न मांगों को लेकर नये प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार पर बरौनी ताप विद्युत् श्रमिक संघ के बैनर तले संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में एक गेट मीटिंग की गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मजदूरों को पे स्कीम नहीं दिया जाता है काम के दौरान गाली गलौज की जाती है, मजदूरों से मासिक भुगतान के बाद कमीशन के रूप में 4 हजार की वसूली की जाती है और बिना कोई कारण के मजदूरों की छंटनी की जाती है। इन मांगों के अलावा कुल 17 मांगों को लेकर आज गेट मीटिंग करते हुए प्रदर्शन किया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि 17 सूत्री मांगे एनटीपीसी प्रबंधन से की गई है ।15 अगस्त तक एनटीपीसी प्रबंधन संघ से वार्ता कर समस्या दूर नहीं करती है तो उसके बाद कभी भी मज़दूर हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी। गेट मीटिंग और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे और काफी संख्या में एनटीपीसी के सुरक्षाकर्मी मुख्य गेट पर तैनात रहे।

बाइट- सुनील सिंह, अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें