रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
समान काम समान वेतन के लिए गृहरक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन
21 सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने मोतिहारी कचहरी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि अपने 21 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्वक आंदोलन बिहार के सभी जिलों में चलाया जा रहा है।हमलोगो को सामान काम के बदले सामान वेतन मिलना चाहिए मांगे नही माने जाने पर हमलोग चरणबद्ध आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।




