प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के गृह रक्षकों ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहरणालय पर धरना दिया। बिहार रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनिल राय के नेतृत्व में दर्जनों गृहरक्षक इस धरना सभा में शामिल हुए। इनकी मांग है कि समान काम का समान वेतन, महंगाई भत्ता, समय पर वेतन भुगतान समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर डीएम ऑफिस के दक्षिणी द्वार पर धरना दिया है । धरना से पहले भी चार दिनों तक गृहरक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी की थी। लोगों का आरोप है बिहार सरकार इन लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है लगातार मांग मांगे जाने के बाद भी सरकार इनकी मांग को पूरा नहीं कर रही है। धरना के दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना का समर्थन जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने भी किया और कहा कि बिहार सरकार इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है समान काम का समान वेतन नहीं दे रही है जबकि ड्यूटी पूरी ली जाती है और सरकारी कोई सुविधा नहीं दे रही है। इन मांगों को लेकर आज धरना दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष अनिल राय ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 31 अगस्त को पटना में राज्यस्तरीय बैठक की जाएगी और मांगों को लेकर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
बाइट- अनिल राय, जिला अध्यक्ष
बाइट- अंजनी सिंह, जिला पार्षद




