प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने एक किसान को कुचल दिया जिससे किसान की मौत घटना ही स्थल पर हो गई। दरअसल बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिल रही है इसी कड़ी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक किसान को रौंद दिया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई । इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। पूरा घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गांव की है। धटना के संबंध में बताया जाता है की सीहमा गांव निवासी 60 वर्षीय किसान देवकी सिंह ने जानवर का चारा लाने पैदल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार अवैध खनन कर जा रहा ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान देवकी सिंह की मौत की खबर सुनते ही आसपास के सैकड़ो की संख्या में लोग मौके पर पहुंच कर सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है की सीहमा गंगा दियारा में लगातार अवैध खनन किया जाता है और अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चलाए जाते हैं और इस तरह की घटना सीहमा और आसपास के इलाकों में होते रहती है। स्थानीय लोगों ने अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। घटनास्थल पर मटिहानी प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद पहुंच कर स्थानीय लोगों को आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद सड़क जाम खत्म कराया। बीडोओ ने बताया कि स्थानीय लोगों में आक्रोश था कि अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर से यह घटना घटी है। फिलहाल अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पहल की जाएगी और वरिए अधिकारियों को भी सूचना दी जाएगी। फिलहाल मृतक परिवार को जो भी पारिवारिक लाभ और मुआवजा होता है वह भी जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
बाइट- अतुल प्रसाद, बीडीओ मटिहानी




