ग्रामीणों में पुलिस प्रसासन के प्रति नाराजगी, बैठक कर उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

जमीनी विवाद में एक पक्ष के ग्रामीणों में पुलिस प्रसासन के प्रति नाराजगी। कार्रवाई नही होने पर आगे उग्र आंदोलन करने की दिया चेतावनी।

खबर सहरसा के बनगाँव थाना क्षेत्र से है जहाँ बीते 1 अगस्त को जमीनी विवाद में लाठी डंडो से लैस दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा. मामला दर्ज होने के बावजूद अबतक दबंगों पर कार्रवाई नही होने से एक पक्ष के ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा जिसको लेकर ग्रामीणों ने बनगाँव के बाबा जी कुटी पर ग्रामीणों ने बैठक कर इस मामले में पुलिस प्रसासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है. दरअशल पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बनगाँव थाना क्षेत्र के बरियाही बस्ती में उनकी जमीन पर बीते 1 अगस्त को दबंग मोहन यादव समेत दर्जनों की संख्यां में आए बदमाशों ने उसके घर को उजाड़ दिया और विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट भी की जिसका वीडियो भी सामने आया है वीडियो में साफ साफ दिख रहा कि लाठी डंडों से लैस लोग मारपीट पर उतारू है. इधर पीड़ित का कहना है कि घटना से पूर्व भी उन्होंने पुलीस को जानकारी दी थी लेकिन पुलिस समय पर नही पहुंची घटना के बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया लेकिन अबतक किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की गई है जिससे एक पक्ष के ग्रामीणों में पुलिस प्रसासन के प्रति नाराजगी है. समय रहते कार्रवाई नही होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें