:- रवि शंकर अमित!
मोकामा के हाथीदह थाना में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित की गई, जिसमें थानाक्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया! इस कार्यक्रम के तहत मूल रूप से अधिकारीयों ने महिला एवं बाल सुरक्षा इससे जुड़ी समस्याओं व मुद्दे महिलाओं के सामने रखे और साथ ही समाधान भी बताया, इतना ही नहीं सोशल मीडिया के दुरूपयोग के प्रति जागरूक करते हुए, रील्स बनाने और देखने के बारे में बताते हुए बाल सुरक्षा एवं महिला पैनल की अधिकारी कल्पना मिस्त्री, मनोज, और हाथीदह थाना से एसआई मौसमी कुमारी, रीता कुमारी व गुड्डी कुमारी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए आगाह किया और बताया की आज की पीढ़ी सबसे अधिक समय सोशल मीडिया पर रील बनाने और देखने में बर्बाद कर रही है, इसी समय को सकारात्मक व समाजोपयोगी कार्य में लगाया जाय तो खुद का तो भला होगा ही समाज का भी भला होगा!
उपस्थित महिलाओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े टिप्स भी दिए गये ताकी वो किसी भी प्रकार से साइबर बदमाशों के झांसे में आक्रोश ठगी या शोषण का शिकार ना हो! मुख्य कार्यक्रम हाथीदह थाना परिसर के अतिरिक्त उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय बाटा में भी आयोजित की गई!
कार्यक्रम के दौरान हाथीदह के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा व एस आई मधुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे!




