रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई भीषण अगलगी से सात दुकान जलकर हुआ राख,अग्नि शमन वाहन ने आग पर पाया काबू
-चाय दुकान में गैस सिलेंडर लीकेज की वजह से लगी आग, दुकानदार झुलसा
-लाखों रुपए का हुआ नुकशान,पीड़ित दुकानदारों ने मुआवजा की लगाई गुहार
-जमुई सोमवार की अहले सुबह चार बजे सिकंदरा चौक पर अगलगी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां चाय दुकान में गैस सिलेंडर लीकेज रहने की वजह से शुरू हुई आग ने फुटपाथ पर बसे करीब 10 दुकानों को अपने चपेट में लिया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटे इतनी विकराल रूप धारण कर ली कि सात दुकानों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। बाद में पहुंची अग्नि शमन वाहन के द्वारा अन्य दुकानों को बेकाबू आग की लपटों से बचाया गया। इस अगलगी में चाय दुकानदार सिकंदरा निवासी सुरेंद्र पंडित झुलस गया, जिसका इलाज स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में चल रहा है। जलने वाले दुकानों में मिठाई, फूल, आलू, सैलून सहित अन्य दुकान शामिल हैं।
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह चार बजे सिकंदरा निवासी सुरेंद्र पंडित अपने चाय का दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान चाय बनाने के लिए जैसे ही वे गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किए, वैसे ही गैस सिलेंडर लीकेज रहने की वजह से आग लग गई, फिर कुछ ही क्षणों में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और आग चारों ओर फैल गई। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ मौके पर लग गई लेकिन सिकंदरा चौक पर पानी के किल्लत की वजह से लोग आग को बुझाने में बेबस दिखे, नतीजतन जबतक अग्नि शमन वाहन पहुंची, तबतक सात दुकान लोगों के नजरों के सामने ही जलकर राख हो गया। हालांकि घटना स्थल पर बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष के अलावा अन्य अधिकारी पहुंचकर घटना का जायजा ले रहे हैं। वहीं पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है।
पीटीसी -पुरुषोत्तम कुमार
वाइट – अग्निशमक करर्मी
वाइट -दुकानदार




