घर से बुलाकर छात्र की चाकू से गोंदकर हत्या के बाद बवाल, NH जाम, प्रदर्शन!

SHARE:

अवधेश कुमार/ गोपालगंज

गोपालगंज में घर से बुलाकर छात्र की चाकू से गोंदकर हत्या, ऑफिसर कॉलोनी के पास मिला शव, एनएच-27 पर उतरे परिजन

: गोपालगंज में एक छात्र की घर से बुलाकर चाकू से निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी. घटना नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर ऑफिसर कॉलोनी के पास की है. मृतक छात्र की पहचान सावन कुमार के रूप में हुई, जो ब्रजेश सोनी का पुत्र है. हत्या की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर हजियापुर मोड़ पर चले गए. परिजनों ने वारदात के बाद शव के साथ एनएच-27 को जाम कर दिया है. डीएम-एसपी आवास के पास सड़क जाम कर वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहें हैं. वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले में एसआईटी गठित कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की बात कही है.हालांकि हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा. उधर, छात्र की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर बच्चों को पढ़ाते थें.

BYTE 01 : ब्रजेश सोनी, मृतक के पिता

BYTE 02 : राकेश कुमार सोनी, स्थानीय

BYTE 03 : प्रत्यूष प्रवीण, स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment