पुलिस ने तस्कर को शराब के साथ दबोचा, बाइक भी किया जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

रहिका पुलिस ने फिर एक शराब तस्कर को शराब व बाइक के साथ दबोचा

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान एक शराब तस्कर को 39 बोतल नेपाल निर्मित 300 एम एल के देशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया है कि गस्ती के लिए निकली पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की एक बाइक सवार शराब तस्कर शराब के साथ बलाट गांव के तरफ जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त तस्कर को पकड़ कर बाइक की तलाशी ली गई तो 39 बोतल ,300 एम एल का नेपाल निर्मित देशी शराब बरामद हुआ। इस के बाद शराब के साथ तस्कर द्वारा प्रयोग किए जा रहे बाइक के साथ तस्कर को थाना लाया गया। जहां आबस्यक पुछताछ करने के बाद गिरफ्तार तस्कर का पहचान किसन कुमार सहनी, गांव बलाट, थाना रहिका, जिला मधुबनी के रूप में किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध बिहार शराबबंदी कानून के विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्जकर उसे न्यायिक हिरासत मे मधुबनी भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment