जदयू नेताओं ने किया संयुक्त प्रेस वार्ता, विपक्ष पर बोला जोरदार हमला!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

जदयू के प्रदेश कार्यालय पटना में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और बिहार सरकार के माननीय मंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

पटना के जदयू प्रदेश कार्यालय में समस्तीपुर से विभिन्न दलों को छोड़कर आए प्रतिनिधियों मैं आज जदयू प्रदेश कार्यालय ने प्रदेश अध्यक्ष और जदयू के संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी मंत्री अशोक चौधरी की उपस्थिति में नए सदस्यों का स्वागत किया गया।

यही पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की 15 अगस्त से शुरू हो रही बिहार यात्रा के तीन मुख्य मुद्दों – जातीय जनगणना, कानून-व्यवस्था, और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा – पर सवाल उठाए।

मंत्री अशोक चौधरी ने लालू यादव के 15 वर्षों के कार्यकाल में आरक्षण देने के किसी भी प्रयास पर सवाल किया। कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या और अपहरण के उद्योग कैसे चलते थे, यह जनता जानती है।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और पैकेज पर बोलते हुए, अशोक चौधरी ने स्व-घोषित किंगमेकर और खुद को प्रधानमंत्री मकर कहने वालों की आलोचना कहते हुए उन्होंने कहां की कभी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। केवल हमारे नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही प्रतिनिधिमंडल दो बार प्रधानमंत्री से मिला।

अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की और तेजस्वी यादव की यात्रा पर भी सवाल उठाए।

बाईट: अशोक चौधरी मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें