दो दिन पूर्व एक शख्स को गोली मारने वाला बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय पुलिस ने गोली मारकर घायल करने वाले अपराधियों को किया गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है दरअसल बखरी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव में एक व्यक्ति को दो दिन पहले गोली मार कर घायल कर दिया था गोली मारने वाले अपराधियों को हथियार को साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेगूसराय एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में 2 दिन पहले ही एक अपराधी द्वारा मुमताज नाम के व्यक्ति को गोलीबारी कर घायल कर दिया गया था जिसको पुलिस 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए राकेश कुमार नाम के पेशेवर अपराधि को एक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपराधी राकेश ने बताया कि इसके बहन के साथ मुमताज से बात चलती थी जिससे आक्रोशित होकर राकेश ने गोलीबारी की और वहां से फरार हो गया जिसके बाद बखरी DSP के नेतृत्व में बखरी थाना और गढ़पुरा थाना के द्वारा पहले गोलीबारी में घायल मुमताज को स्थानीय PSC में भर्ती कराया गया जहां पूछताछ में राकेश का नाम बताया जिसके बाद आनन-फानन में स्पेशल टीम बनाकर अपराधि राकेश को गिरफ्तार किया।

बाइट एसपी मनीष

Join us on:

Leave a Comment