लगातार बारिश के कारण मुहाने नदी और निरंजना नदी उफान पर, कई गाँव में घुसा बाढ़ का पानी!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

बिहार-झारखंड में लगातार बारिश के कारण मुहाने नदी और निरंजना नदी उफान पर है। ये दोनों नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके कारण बोधगया प्रखंड के कई गांव में पानी घुस गया है। ग्रामीणों के आने-जाने का सुगम मार्ग अवरूद्ध हो गया है।

बोधगया में बाढ़ ने मचायी तबाही

बसाढी पंचायत के घुघरिया और बतसपुर में सड़क के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। इतना ही नहीं घूघरिया स्थित बालू पर टोला में लगभग एक सौ महादलित परिवार गुजर-बसर करते थे, जिनका इस बाढ़ में आशियाना बह गया है। घूघरिया के ग्रामीण ने बताया कि हमलोगों के घर के साथ-साथ मवेशी भी बह गये हैं।

100 से अधिक महादलित परिवारों का बह गया आशियाना

साथ ही राशन और बर्तन भी बह गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं और छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं को काफी समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि सिलौंज में जो डैम बनाया गया है, उसी के कारण हमलोग के घरों तक पानी पहुंच जाता है।

इसके अलावा हमलोग को आने-जाने का कोई सुगम मार्ग भी नहीं है। महादलित टोले के ग्रामीणों ने कहा कि सरकार से हमलोग मांग करते है कि हमलोगों को आवास योजना का लाभ दिया जाए। वहीं, दूसरी तरफ किसानों द्वारा लगायी गयी धान की फसल और सब्जियों का खेत भी पूरा जलमग्न हो चुका है।

किसानों ने कहा कि किसी तरह से पूंजी एकत्रित कर हमलोग धान की फसल की रोपाई कर दिए थे, जो पूरा का पूरा पानी में डूबकर बर्बाद हो गया है। किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें