मुखिया पति हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसियों की साजिश,5 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

: पिछले 25 जुलाई को गिरियक थाना अंतर्गत हुए मुखिया हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने गिरियक थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि 25 जुलाई को सतौआ पंचायत के मुखिया पति बलवीर यादव उर्फ बालों यादव अपने घर से किसी काम को लेकर निकले थे। तभी अज्ञात बदमाशों के द्वारा मुखिया पति का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर इस गुत्थी को सुलझाया लिया है। जिसमें पांच लोगों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। घटना में अपने ही गोतिया के हाथ होने की बात सामने आ रही है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के पीछे राजनीतिक व्यापारिक और बालू का अवैध उठाव को बताया जा रहा है।

बाइट।प्रदीप कुमार राजगीर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment