प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह को स्वास्थ्य विभाग के संविदा दर्जनों कर्मियों ने उनके गाड़ी को घेर कर जोरदार हंगामा किया उसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गाड़ी छोड़कर मोटरसाइकिल से वहां से भाग निकले दरअसल बेगूसराय शहर के अमर बालिका उच्च विद्यालय में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल होने आए थे इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग के दर्जनों कर्मियों ने केंद्रीय गिरिराज सिंह को अपनी बात कहना चाह रहे थे लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गाड़ी पर बैठकर जाना चाह रहे थे तभी स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने उन्हें गाड़ी को घेर लिया और जोरदार विरोध कर नारा लगाने लगे संविदा कर्मी के नेतृत्व कर ले रहे मुरारी मोहन ने कहा कि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को हम अपनी बात कहना कहना चाह रहे थे इसी दौरान कचहरी रोड पर हमने मंत्री जी को रोकना चाहा लेकिन वहां नहीं रोक उसके बाद हम सभी स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी अमर बालिका उच्च विद्यालय पहुंच गए जहां केंद्रीय मंत्री से हम बात करना चाहे लेकिन वह गाड़ी पर बैठकर जाने लगे इसी दौरान हम सभी उनके गाड़ी को घेर कर बात करना चाहे लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से भाग गए




