:- रवि शंकर अमित!
काँवारिया वाहन और पुलिस वाहन में टक्कर कई घायल
बख्तियारपुर थानांतर्गत न्यू हाट के पास पुलिस और कांवरिया वाहन के बीच हुई टक्कर में ASI समेत 4 पुलिस कर्मी घायल!
-बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के समीप न्यू हाट के पास बख्तियारपुर बिहार शरीफ एवं बख्तियारपुर पटना सड़क मार्ग पर देवघर से बख्तियारपुर के रास्ते पटना की तरफ जा रही एक कांवरिया वाहन ने बख्तियारपुर थाने की पुलिस गश्ती गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद पुलिस वाहन पर गश्ती ड्यूटी में तैनात एक चालक,एक ASI और दो पुलिसकर्मी समेत कुल चार लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना पहुंची बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने जख्मी सभी को इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सिपाही गोपाल प्रसाद और संजय कुमार को ASI शंकर पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु पटना रेफर किया है। वहीं घायल चालक महेंद्र पासवान का ईलाज जारी है। वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतना जोरदार था की पुलिस वाहन में लगे एयर बैग से चालक और ASI की जान बच गई।




