रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
साहेबगंज : पुलिस को देख दोनों बदमाश घुस गए घर में
बिहार/मुजफ्फरपुर
साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर में शातिरों के जुटने की सूचना पर पहुंचे दारोगा पुनीत कुमार को घेरकर मोहल्ला के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह जख्मी गए। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि राजा सहनी और उपेंद्र सहनी को गिरफ्तार करने पुलिस नवलपुर गयी थी।
पुलिस को देख दोनों बदमाश भागकर एक घर में घुस गये, पीछा कर रहे दारोगा पुनीत कुमार ने दोनों को घर में घुसकर दबोच लिया। लेकिन ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बदमाश की बाइक जब्त की गई है। हमला में शामिल नवलपुर गांव के ही नीरज कुमार, सूरज कुमार, सुमंत कुमार, सतीश कुमार, रामपुकार और नंदू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस पर हमला के आरोप में छह युवक पकड़े गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
बाइट:- अवधेश दीक्षित सिटी एसपी मुजफ्फरपुर




