तिरहुत नहर का कमजोर बांध टूटा, सैकड़ों घरों में घुसा पानी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के रक्सा पंचायत में देर रात अफरा तफरी का माहोल बन गया था जब खराब मौसम के बीच एकाएक तिरहुत नहर का बांध टूट गया. बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, बताया गया की तकरीबन 50फीट में तिरहुत नहर का बांध टूट जाने से कई वार्डो में नहर का पानी फैल गया. जानकारी के अनुसार घटना देर रात की जहा बांध कमजोर होने की वजह से नहर के पानी का दवाब नही झेल पाया और बांध टूट गया. बांध टूट जाने से रक्सा पंचायत के चार वार्डो के सैंकड़ो घरों में पानी प्रवेश कर चुका है, जिस वजह से लोगो को काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पर रही है.

Join us on:

Leave a Comment