रिपोर्ट अनमोल कुमार
SMS अलर्ट के माध्यम से प्राप्त होगी आवेदन की स्थिति
अंचलाधिकारी अपने अंचल के वसुधा केंद्र संचालकों को करेंगे प्रशिक्षित
पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेसानुसार राज्य के सभी अंचलों में ऑनलाईन के माध्यम से भूमि मापी /परिमार्जन / एस०एम०एस० अलर्ट सेवा तथा भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र (एल०पी०सी०) हेतु आवेदन करने की सुविधा आरम्भ की गई है। विभाग द्वारा ऑनलाईन के माध्यम से उक्त सुविधा उपलब्ध कराने के निमित पंचायत में कार्यरत वसुधा केन्द्र को प्राधिकृत किया गया है।
साथ ही साथ आम रैयतों को वसुधा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन पंजी-॥ देखने / दाखिल-खारिज आवेदन जमा करने एवं लगान भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हर सेवा का अलग विभागीय शुल्क निर्धारित किया गया है।
उक्त आलोक में जिलधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया है कि अपने-अपने अंचल में आम रैयतों को वसुधा केन्द्र के माध्यम से सुविधा के बारे में प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे एवं वसुधा केन्द्र को अनुपालन हेतु आदेश निर्गत करेंगे। साथ ही सभी अंचल अधिकारी अपने अपने अंचलान्तर्गत सभी जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि वसुधा केन्द्र संचालकों को उक्त विभागीय निर्णय से अवगत कराते हुए आवश्यक प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित करेगे।




