:- रवि शंकर शर्मा!
बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर भारी सफलता हाथ लगी है। जहां चार कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी रतनपुर थाने की पुलिस ने की है। बताया जा रहा है कि चार अपराधी एक जगह एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। तभी इसकी सूचना बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार को लगी। एसपी मनीष कुमार ने एक टीम सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठन किया। सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा चरो तरफ घेराबंदी कर के चारों अपराधी को गिरफ्तार किया है। चारों अपराधी के पास से दो पिस्टल और गोली भी बरामद किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि चार अपराधी एक जगह एकत्रित होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। तभी चारों अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि सुजीत कुमार कुख्यात अपराधी था। और चेरीया बरियारपुर में पुलिस पर फायरिंग किया था। और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी। कल शाम में सूचना मिली कि सुजीत कुमार अपने चार साथी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी इसकी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि चारों अपराधी कुख्यात अपराधी है। और इन सभी पर कई लूट रंगदारी सहित कई अन्य मामला इस पर दर्ज है।
बाइट- मनीष कुमार, एसपी बेगुसराय




