सीतामढ़ी में राजद सिर्फ मेरे विरुद्ध लड़ रही थी, बाकी सभी पार्टियों ने मुझे हराने में जोड़ लगाया – सांसद देवेश चंद्र ठाकुर!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली। हाजीपुर पहुंचे सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का छलका दर्द अपने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा की लोकसभा चुनाव में आरजेडी तो हमारे सामने प्रतिबंधित थी लेकिन सीतामढ़ी लोकसभा में सभी पार्टियों ने हमें हराने के लिए जोर लगा दिया था हमें यह पता नहीं चला कि जेडीयू हमारे आगे थी या पीछे थी हमारे सहयोगी बीजेपी हमारे आगे थी या पीछे थी यह पता नहीं चल सका आप लोग इशारे को समझिए वहां लोगों से हमारा व्यक्ति गत संबंध और मेरे की एक काम पर हम चुनाव जीते हैं। इस दौरान सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमकर तारीफ करते नजर देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि लाल यादव जैसा सच बात बोलने वाला व्यक्ति आपके पूरे बिहार में नहीं मिलेगा जब हम पहली बार 2002 में स्नातक से एमएलसी का चुनाव लड़े थे तब लालू जी के सहयोगी कांग्रेस की के प्रत्याशी से मेरा सामना था लेकिन लालू जी ने हमें जुबान दिया। और अपने जुबान पर बन रहे और चुनाव में हमें मदद किया। बता दे की होने वाले स्नातक एमएलसी उपचुनाव के जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अभिषेक झा के लिए वोट मांगने हाजीपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने यह बात कही है।

Join us on:

Leave a Comment