220 जिन्दा कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर किया गया गिरफ्तार!

SHARE:

रपोर्ट-विक्रम कुमार/खगड़िया

खगड़िया SP चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश पर जिले में लगातार पुलिस गुप्त सूचना पर कार्यवाही कर रही है ,और पुलिस को सफलता भी हाथ लग रही ,वही आज बेलदौर पुलिस के द्वरा 220 जिन्दा कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया गया।

खगड़िया। जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस सफलता से हथियार तस्करी से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल है। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलदौर-पचौत पथ के चौड़ी इनार के समीप पचौत गांव निवासी राजपति साह के पुत्र देवेश कुमार साह एवं अशोक साह के पुत्र वंश राजकुमार को पुलिस ने 220 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पचौत गांव निवासी राजपति साह के पुत्र देवेश कुमार मुंगेर जिले के टिकारामपुर गांव से गोली खरीद कर प्लास्टिक के झोला में लेकर आ रहे थे। इसी दौरान डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट प्रभारी पल्लव एवं रंजीत कुमार उक्त कारोबारी का पीछा कर रहे थे। पीछा करते-करते बेलदौर पचौत पथ के चोरी इनार के समीप बेलदौर पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच हो रही थी, जब वाहन जांच कारोबारी देखा तो मोटरसाइकिल लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सादे लिवास में पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने 220 कारतूस के साथ 34 हजार पांच सौ रुपए, दो मोबाइल एक लाल रंग का अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस संबंध में पुलिस पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट के प्रभारी पल्लव कुमार, रंजीत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी लगातार तस्करों पर नजर रख रहे थे इसीका नतीजा है कि भारी मात्रा में गोली बरामदगी करने में सफलता मिली है।
Byte-चंदन कुमार कुशवाहा SP खगड़िया

Join us on:

Leave a Comment