पंकज कुमार जहानाबाद ।
बिहार संविदा ए एनएम,
संघर्ष मोर्चा मांगों की पूर्ति हेतू जारी कार्य बहिष्कार आंदोलन के क्रम में आज गांधी मैदान जहानाबाद से प्रदर्शन निकाल कर सिविल सर्जन जहानाबाद को मुख्यमंत्री एवं निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना के नाम से संबोधित 7 सूत्री मांग पत्र सिविल सर्जन के अनुपस्थिति में उनके कार्यालय के प्रधान लिपिक को तीन सदस्य प्रतिनिधिमंडल राम उदय कुमार पुष्पा कुमारी ,मंजू कुमारी ने सोंपा प्रदर्शन में सरकार विरोधी नारे के साथ अपनी मांग के नारा लगा रहे थे प्रदर्शनकार्यालय के निकट सभा मे, तब्दील हो गई सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे यथा एनएचएम कर्मियों के लिए लागू एफ,आर,ए,एस से उपस्थिति संबंधी भेदभावपूर्ण अव्यावहारिक अमानवीय एवं अनुचित आदेश वापस नहीं लिया जाएगा, सरकार के समान प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या 12534 दिनांक 17- 9- 2018 एवं अनुवर्ती संकल्पों के आलोक में समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए, चार माह से बकाया मानदेय का भुगतान ,स्वास्थ्य केंद्र पर जरूरी जन सुविधा यथा शौचालय ,पेयजल ,बिजली आदि की व्यवस्था करना, ऑफलाइन कार्य प्रतिवेदन प्रेषण हेतु इंटरनेट पैक की राशि प्रदान करना, कार्य बहिष्कार आंदोलन में शामिल ए एन एम ,एन एच एम कर्मियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे सहित, दमनात्मक करवाई वापस नहीं ली जाती , एन एच एम की सेवा नियमित की जाए एवं एचएम कर्मियों की ऐच्छिक स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जाए तब तक आंदोलन जारी रहेगा सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड रामाधार सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ,शिक्षा पूरी तरह निजी एवं बड़े-बड़े कॉर्पोरेट के हाथों में दे दिया है जिससे वह अनुबंध ,मानदेय प्रोत्साहन पर कर्मियों का नियुक्ति कर श्रम शोषण के साथ उनसे अधिक समय तक काम लेकर उनके सुख सुविधा को, जो कर्मचारी लड़ कर हासिल किया है उसे खत्म कर रही है साथ ही उन्होंने आंदोलनकारी को कहा कि अगर जरूरत हुआ तो आपके आंदोलन में किसान छात्र ,नौजवान, मजदूर ,महिला पीछे नहीं हटेगी, सभा को राम उदय कुमार, गायत्री कुमारी ,निरर्जा कुमारी, पूनम कुमारी , रीना कुमारी, मधु कुमारी, सरोज कुमारी ,चांदनी कुमारी ,तनु लता, सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।




