बिहार नगर पालिका संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में प्रतिकार सभा का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना..

बिहार नगर पालिका संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में पटना के विद्यापति भवन में प्रतिकार सभा का आयोजन किया गया जिसमें पटना की मेयर सीता साहू के साथ बिहार के अलग-अलग जिलों से आए मेयर पति, स्थाई समिति के सदस्य, जिला परिषद के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान पटना मेयर सीता साहू ने कहा सरकार हम लोगों के हक का हनन कर रही है उसके खिलाफ हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं… अगर सरकार मान जाती है तो हम लोग लड़ाई खत्म कर देंगे ,नही तो हाईकोर्ट तक जायेंगे। थोड़ा बहुत सरकार बात मान रही है पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है, 9 अगस्त को नगर विकास विभाग के साथ बैठक होगी और अंतिम फैसला लिया जाएगा… उम्मीद कर रहे हैं कि हम लोगों के हक में फैसला होगा। मेयर सीता साहू ने इस बात को भी कहा कि अगर सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता है तो उसके बाद हम लोग कोर्ट तक जाएंगे।

बाइट: सीता साहू, मेयर,पटना

Join us on:

Leave a Comment