सीवान – बिजली कटौती को लेकर लोगो में आक्रोश ।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद!


सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल में विजली के लगातार बाधित होने के कारण लोगों ने देर शाम को मुख्य सड़क पर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर किया हंगामा। लोगों का कहना है कि प्रतिदिन इस भीषण गर्मी में बिजली की कटौती के कारण महाराजगंज शहर वासी परेशान है । विभाग दूसरी तरफ कोई ना कोई दूसरा बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। आज विद्युत कटौती के कारण लोग आक्रोशित हो गए और मेंन रोड पर आकर जमकर हंगामा किया। विद्युत आपूर्ति को इस भीषण गर्मी में निर्वाध रूप से जारी रखने का मांग किया। उपभोकताओ का कहना है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन किए जाने पर फोन नहीं उठाया जाता है। जिसके कारण वह अपनी समस्याओं को बता नहीं पाते हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें