हत्या मामले में डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची घटनास्थल पर!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार

विगत दिनों हुई हत्या मामले में डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची घटनास्थल पर, बारीकी से कई स्थान का लिया जायजा ।

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के विक्रम पट्टी भोला चौक के समीप सोमवार को एक महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाते हुए गाछी में सूखे हुए पेड़ से लटका दिया था जिस मामले में खानपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने घटना की सूचना मिलने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था जहां परिजनों का मांग था कि हत्या में शामिल लोगों का उद्भेदन हो एवं उसमें सामिल लोगों को सजा मिले,इस पर कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष ने डॉग स्क्वायड की टीम को आज मंगलवार की दोपहर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया,हालांकि निरीक्षण के दौरान डॉग स्क्वायर टीम कारगर साबित नहीं हुई और नाहीं किसी प्रकार की कोई जानकारी ही उपलब्ध करा पाई।इससे नाराज लोगों ने डॉग स्क्वायड टीम को सिर्फ लोगों का मनोरंजन करने बाला तमाशा बताया,लोगों की मांग है कि घटना से जुड़ी हर एक बिंदुओं पर फॉरेंसिक टीम अगर कार्य करती है तो उसके निशानदेही पर अपराधियों का पता लगाया जा सकता है उधर थाना अध्यक्ष ने कहा की लगातार पुलिस भी कई बिंदुओं पर कार्य कर रही है जरूरी पड़ी तो जल्दी फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आगे की कार्रवाई भी जारी रखी जाएगी। लोगों ने बताया कि पूर्व में अपराधियों के द्वारा इसी भोला चौक पर स्थित आधा दर्जन दुकानदारों को निशाना बनाते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर उसके सामान को लूट लिया गया था इसके विरोध में लगातार यहां के ग्रामीण प्रतिरोध जाता रहे हैं। अपराधियों की मनोबल इतनी बढ़ गई है कि निर्धन लोगों की जान लेने पर जुट गए हैं कहीं ना कहीं इस घटना का संबंध पूर्व की घटना से घटित होती दिख रही है।

Join us on:

Leave a Comment