मोतिहारी के सुगौली सरगम सिनेमा रोड में डकैती का प्रयास, जानलेवा हमले में तीन घायल।

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी के सुगौली सरगम सिनेमा रोड में ओमप्रकाश बरनवाल के घर पर रात 2:00 बजे के करीब पांच लोगों ने डकैती का प्रयास किया। परिजनों द्वारा विरोध करने पर डकैतों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल का इलाज रहमानिया में चल रहा है।
हमलावरों ने सभी पर चाकू से हमला किया। परिवार के एक सदस्य द्वारा एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने उसे सुगौली थाने को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
सूचना मिली है कि घटना के वक्त कुल आठ लोग शामिल थे। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही हमले के पीछे का कारण स्पष्ट होगा। इस घटना ने सुगौली के लोगों में दहशत फैला दी है।
बाइट :—– घर की लड़की शिब्बू,
बाइट :—– ओम प्रकाश वर्णवाल।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें