बिहार में फिर पत्रकार की हत्या, शव पेड़ से लटकाया, पढ़ें इनसाइड स्टोरी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, बताया गया की बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव एक बगीचे में पेड़ से लटका दिया. जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने गांव के कुछ लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है. इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मामला जिले के तुर्की थाना क्षेत्र का है.

मृतक पत्रकार गौरव कुशवाहा

बता दें की तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन निवासी स्व उमेश लाल भगत का पुत्र गौरव कुशवाहा(21) खाना खा कर सोने चला गया. तभी रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया जिसके बाद वो अपनी मां को बोला की मैं थोड़ी देर में आता हूं जिसके बाद गौरव घर से निकल गया काफी देर होने के बाद भी गौरव घर नही लौटा। जिसके बाद परिजनों ने गौरव की खोजबीन शुरू किया. वही अहले सुबह ग्रामीणों ने एक बगीचा में गौरव के शव को पेड़ से लटका हुआ देखा. बताया गया की मृतक युवक पत्रकारिता की क्षेत्र से जुड़ा था. इधर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. FSL की टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की.

वही पूरे मामले पर तुर्की थाना प्रभारी कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि एक युवक का शव मिला है. FSL की टीम को बुलाया गया है, मामले की जांच की जा रही है.

Join us on:

Leave a Comment