रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मिथिला हाट परिसर में नव विवाहिताओं के बीच 25 जुलाई से 6 अगस्त तक मधुश्रावणी डाली सजा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी की खास बात है कि हर दिन सबसे सुंदर डाली। सजाने वाली बहनों को मिथिला हाट की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। इस बहाने जहां मिथिलानी को अपनी हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं, मिथिला की धरोहर अपनी कला और संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन को एक नया आयाम प्राप्त होगा। मिथिला हाट प्रबंधन ने फूल लोढ़ने व प्रदर्शनी में भाग लेने वाली नव विवाहिताओं के लिए प्रवेश को निःशुल्क रखा है। बताते चलें कि मिथिला हाट मिथिला की संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करने वाला एक अनूठा स्थल है। जहां हर दिन हजारों की संख्या में सैलानी भ्रमण करने दूर दूर से आते हैं। लगातार 13 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर बीते सोमवार को आयोजन टीम के प्रमुख सदस्य नंदिनी सिंह, अंबे मिश्रा, आशा झा, कल्याणी झा एवं सीमा देवी ने बताया कि डाली सज्जा प्रदर्शनी के लिए गठित 10 सदस्यीय कमिटी द्वारा सबसे बढ़िया डाली सजाने वाली प्रतिभागियो को पुरस्कार के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।




