संदीप युनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ संदीप नारायण झा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

– मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखण्ड क्षेत्र स्थित संदीप युनिवर्सिटी सिजौल से संबंधित एक मामला न्यायालय पहुंच कर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां प्रवीण कुमार साहू नाम के युवक ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के उद्देश्य को लेकर इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डी० एल० एड० में नामांकन कराने हेतु संदीप यूनिवर्सिटी में आवेदन किया। तत्पश्चात उन्हें यूनिवर्सिटी से एडमिट कार्ड दिनांक 24/04 2023 को निर्गत किया गया उक्त नामांकन परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात उन्हें यूनिवर्सिटी में डी० एल० एड० में नामांकन हेतु 30000 हजार रुपया यूनिवर्सिटी काउंटर पर जमा कराने को कहा गया और प्रवीन के द्वारा 30000 हजार रुपए कैश जमा कर देने के पश्चात उन्हें चालान नंबर 22 एस आई ए 117915 के माध्यम से बि ओ आई मधुबनी ब्राच बैंक एकाउंट नंबर 454010210000085 संदीप युनिवर्सिटी एकेडमी इयर 2023-24 हेतु जमा रकम की स्टूडेंट कॉपी दी गयी। इसके के बाद नामांकन कि सभी प्रकिया पूरी करने के पश्चात यूनिवर्सिटी द्वारा आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है कह कर नामांकन नहीं लिया गया और नामांकन हेतु दी गई रकम पांच दिनों के पश्चात बैंक खाता के माध्यम से वापस कर देने की बात कही गई। जबकि प्रवीन और उनके अभिभावक द्वारा आज तक बार-बार यूनिवर्सिटी दौड़ने के पश्चात आज कल कर उक्त रकम को नहीं लौटाया गया व यूनिवर्सिटी कैम्पस से धक्का मुक्की कर भगा दिया गया। परेशान हो प्रवीन कुमार साहू ने अपने अधिवक्ता रत्नेश कुमार उर्फ बब्लू दास के माध्यम से वकालतन नोटिस के माध्यम से पैसा वापस करने का प्रयास किया। अधिवक्ता रत्नेश कुमार उर्फ बब्लू दास से पूछने पर उन्होंने बताया कि वकालतन नोटिस का जवाब नहीं आया है।तो अपने पैसा को डूबने का अंदेशा होने पर प्रवीन कुमार साहू ने न्यायालय का सरन लिया है और संदीप युनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ संदीप नारायण झा को पार्टी बना कर न्यायालय में उनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

बाइट– छात्र प्रवीण कुमार साहू
बाइट– पीड़ित छात्रा के अभिभावक सुभाष कुमार साह

Join us on:

Leave a Comment