सिर्फ बयानबाजी से नहीं ठीक होगा लॉ एंड आर्डर, गंभीरता दिखाए सरकार- एजाज अहमद!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सिर्फ बयान देने से और बयान देकर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक नहीं किया जा सकता है,इसके लिए सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।
एजाज ने आगे कहा कि समीक्षा बैठक में सरकार कहीं से भी गंभीर नहीं दिखी, जहां जहां एक और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा करते रहे, वहीं दूसरी ओर बिहार के दोनों डिप्टी सीएम इस समीक्षा बैठक से गायब रहे, इससे स्पष्ट होता है कि सरकार लॉ एंड ऑर्डर के मामले पर कितनी गंभीर है । सरकार के स्तर से सिर्फ आई वास किया गया और आमजन के आंखों में धूल झोंक गया।
इन्होंने ने कहा कि इससे पहले भी राज्य सरकार कानून व्यवस्था तथा शराबबंदी के मामले पर समीक्षा बैठक करती रही है,लेकिन इसका परिणाम कुछ नहीं निकला ,क्योंकि सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और सरकार के अंदर बैठे हुए लोग सिर्फ बयान देकर कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारना चाहती है लेकिन सरकार की इस मामले में गंभीरता नहीं होने के कारण ही अपराध और अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है ऐसा लगता है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment