सशस्त्र सीमा बल पटना के बचाव दल ने गंगा नदी मेंडूब रहे एक युवक को बचाया!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो(PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,
भारत सरकार, पटना
—

सशस्त्र सीमा बल पटना के बचाव दल ने गंगा नदी में
डूब रहे एक युवक को बचाया
** पटना : 19.07.2024

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल पटना के बचाव दल ने पटना जिला के फतेहपुर निवासी 20 वर्षीय चन्दन कुमार को गंगा नदी, पटना में डूबने के दौरान बचा लिया। युवक पूजा स्नान के लिए भद्र घाट आया हुआ था स्नान के क्रम में वह डूबने लगा, उसी वक्त मौके पर तैनात सशस्स्त्र सीमा बल के बचाव दल ने उस युवक को डूबने से बचाकर लिया और उसके पिता लक्ष्मण चौधरी को सही सलामत सुपुर्द किया। सशस्त्र सीमा बल के इस कार्य के लिए उसके पिता एवं स्थानीय ग्रामीणों ने काफी ही सराहना की।
इसके अतिरिक्त एक और मामले में भद्र घाट, गंगा नदी के बीच धारा में बह रहे एक अज्ञात व्यक्ति का शव को सहस्त्र सीमा बल की बचाव दल द्वारा निकालकर आलमगंज थाना में अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।


Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें