बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए परिचर्चा का आयोजन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग लगातार जिले के बुद्धिजीवी उठा रहे हैं इसी दौरान जिले के बुद्धजीवों ने प्रमंडल बनाओ अभियान समिति का गठन किया है। इसको लेकर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रिक मीडिया के ब्यूरो प्रमुख के बीच एक पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें प्रमंडल बनाओ अभियान समिति संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने विषय प्रवेश किया।,परिचर्चा में हिंदुस्तान के ब्यूरो प्रमुख स्मित पराग ने कहा कि बेगूसराय जिला बिहार का आजादी के बाद प्रथम जिला है, और आजादी के बाद ही प्रमंडल का दर्जा सरकार को देना चाहिए। दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख रूपेश कुमार ने कहा कि प्रमंडल अभियान के लिए सुंदर आवेदन समाज और सरकार को मांग भेजना अच्छा रहेगा। प्रसार भारती के विजय कुमार ने कहा कि बेगूसराय में जो भी जनप्रतिनिधि हैं उनसे मिलकर सरकार के पास मांग उठाया जाए। मुख्यमंत्री से मिला जाए जनप्रतिनिधि तथा मीडिया के बीच पर चर्चा होना जरूरी है । ताजा टीवी के प्रशांत कुमार ने कहा कि बेगूसराय निर्माण में मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा और प्रमंडल बनने से जिले में लोगों को कई रोजगार मिलने का अवसर मिलेगा जी न्यूज राजीव कुमार कहा की जन समर्थन लेना यह मजबूत का तरीका है, आज तक के सौरभ कुमार कहा कि सभी राजनीतिक दल को साथ लेकर सर्बदलिया बैठक किया जाए, इस मौके पर पत्रकार जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, धनंजय कुमार ने अपना अपना बात रखे। परिचर्चा में प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार अग्रवाल, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार सिन्हा ,संजय कुमार, विवेक कुमार संयोयक् दिलीप कुमार सिन्हा ने संबोधित किया

Join us on:

Leave a Comment