रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा!
बेगूसराय पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की लाश समझ बंद बोरे को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं जब पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने बोरे को खोला तो उसमें से मरा हुआ सुअर बरामद हुआ। इसे पोस्टमार्टम कर रहे कर्मचारी एवं डॉक्टर परेशान और हैरान हो गये । दरअसल पुलिस को सुचना मिली थी की बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव है। इसी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना बोरा खोले शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।जहां पोस्टमार्टम के लिए जब बोरे को खोला गया तो बोरे से मृत सुअर निकला,वहीं घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों ने बताया है कि बिना समझे हुए बोर में बंद शुअर को पोस्टमार्टम के लिए नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल भेज देती है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस किस तरह से अपनी ड्यूटी निभा रही है।बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के पास सड़क किनारे एनएच 31के पास बोरे में बंद कर मरा हुआ सुअर किसी ने फेंक दिया था। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को यह सूचना मिली थी कि हाइवे के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरे में बंद है। लाश सड़ गया है।जिसके कारण उसमें से बदबू निकल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना बोरा खोले ही अज्ञात व्यक्ति की लाश समझ उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बाइट रामभजन सिंह गृह रक्षक नगर थाना




