डीजे जब्त किया तो पुलिस पर पथराव दस से अधिक वाहनों में की तोड़फोड़!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

अहियापुर के सिपाहपुर गांव में डीजे जब्ती के बाद भड़के युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पांच पुलिस कर्मियों को रोड़ा लगने से चोट आई। भीड़ ने सड़क पर 10 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान राहगीरों के साथ मारपीट भी की। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस सिपाहपुर पुहंची। पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़ा। एएसपी नगर भानू प्रताप व एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। माइकिंग कर डीजे पर रोक लगने व जुलूस में उपद्रव करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सिटी एसपी ने बताया गया कि बाजार समिति के पास से पिकअप वैन पर 50 से अधिक साउंड बॉक्स एक साथ बांधकर तेज आवाज में कुछ युवक सिपाहपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से पुलिस गाड़ी से डीजे नहीं बजाने की माइकिंग की जा रही थी। अहियापुर थाने की गश्ती पुलिस ने साउंड बॉक्स को जब्त कर लिया। इससे भीड़ ने आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment