खेत रोपनी के दौरान दो पक्ष के बीच जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

खेत रोपनी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट। जिसका वीडियो हुआ वायरल। पीड़ित थाने में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग।

:- सहरसा से खबर आ रही है जहाँ बीते सोमवार को धान रोपनी के समय दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे से हुई मारपीट। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो सोनवर्षा कचहरी थानां क्षेत्र का बताया जा रहा है और दो दिन पूर्व का है। जो वायरल वीडियो आज बुधवार को वायरल हो रहा है।हालांकि मारपीट के वायरल वीडियो में एक पक्ष के द्वारा सोनवर्षा कचहरी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की क्या पुरुष और क्या महिला दोनो जमकर लाठी डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।साथ ही साथ इस वायरल वीडियो में एक बच्चा भी डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे है।वहीं दूसरे पक्ष के नीलम देवी ने अपने लिखित बयान में कुल 8 लोगों पर मारपीट का आरोप लगा रही है जिसमें 6 पुरुष और दो महिला शामिल है।पीड़ित नीलम देवी ने अपने लिखित आवेदन में ये भी जिक्र किया है की बीते 15 जुलाई को मैं और मेरा बेटा बेटी अपने खेत में धान रोपाई कर रहे थे उसी दौरान पिंटू साह,संजय साह,प्रभु साह,बौकू साह,प्रमिला देवी,शबनम देवी,शुसिला देवी ,शशि देवी सहित अज्ञात चार व्यक्ति के साथ आकर मेरे खेत पर लाठी डंडे से लैस होकर आया और अचानक हमला कर दिया।जिसको लेकर थाने में आवेदन भी दिए हैं।

Join us on:

Leave a Comment