रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी नगर थाना परिसर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस के द्वारा 134 मोबाइल को बरामद कर मोबाइल धारकों की पहचान के बाद उन्हें सुपुर्द किया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा मोबाइल बरामदगी से जहां लोग एक तरफ खुश दिखे वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों के सहयोग में हमेशा खड़े होने की बात कही गई।
खोए हुए मोबाइल को दुबारा पाकर लोगों में काफी खुशी देखी गई। लोग जिन मोबाइल को मिलने का आस छोड़ चुके थे अचनाक मोबाइल मिलने की सूचना से लोगो में काफी खुशी देखी गई।
वहीं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया है कि पुलिस प्रशासन की टीम ने 134 मोबाइल को रिकवर कर मोबाइल मालिकों की पहचान करने के बाद उन्हें उनके हवाले कर दिया है।पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि इससे पहले भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगो के खोए हुए मोबाइल और चोरी हुए मोबाइल की बरामद की गई थी इसके बाद मालिकों की पहचान कर उन्हें उनके हवाले कर दिया गया था। आवेदन के मद्देनजर पुलिस की टीम हमेशा खोए हुए फोन या चोरी हुए मोबाइल की ट्रैकिंग करती रहती है। इसके बाद परिणाम स्वरुप इन मोबाइलों की बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि बरामद 134 मोबाइल फोन की कीमत लगभग 25 लाख के आसपास है। यह सारे कीमती स्मार्टफोन है। अपने खोए हुए मोबाइल को पुनः पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर जहां मुस्कान देखा गया वही वे जिला प्रशासन को धन्यवाद देते थकते नहीं देखे गए।




